16 मार्च से शुरू होगा देश में 12 से 1 4 साल के बच्चों का टीकाकरण

By
Font size: Decrease font Enlarge font

इंदौर। देश में कोरोना रोधी टीकाकरण के अगले चरण में अब 12 से 14 साल के आयुवर्ग के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। इसकी शुरुआत 16 मार्च से की जाएगी। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इसकी घोषणा की। इस आयुवर्ग के बच्चों को हैदराबाद स्थित बायोलाजिकल ई-कंपनी की वैक्सीन कोर्बेवैक्स लगाई जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने कहा कि देश में अब 60 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को सतर्कता डोज लगाई जाएगी। जबकि पहले इस आयुवर्ग के गंभी रोगों से पीड़ित लोगों को यह डोज लगाई जा रही थी। मांडविया ने ट्वीट किया कि ‘बच्चे सुरक्षित तो देश सुरक्षित’। वे बोले कि मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि 16 मार्च बुधवार से 12 से 13 और 13 से 14 साल के आयुवर्ग के बच्चों का कोरोना रोधी टीकाकरण शुरू हो रहा है। साथ ही 60 साल से अधिक उम्र के सभी लोग अब सतर्कता डोज ले सकेंगे। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 2008 से 2010 में जन्मे बच्चे इस आयुवर्ग में आएंगे। इस आयुवर्ग में टीकाकरण के लिए पात्र बच्चों की आबादी करीब 7.11 करोड़ है।