अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक बना रहेगा, रखना होगा सेहत का ख्याल

By
Font size: Decrease font Enlarge font
अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक बना रहेगा, रखना होगा सेहत का ख्याल

- 14 अप्रैल तक ऐसी ही स्थिति रहेगी उसके बाद बढ़ेगा पारा

इंदौर। अप्रैल माह में सूरज की तपन बढ़ती जा रही है। शहर में सोमवार को अधिक ऊंचाई के बादल छाए रहे लेकिन दिन में गर्मी का असर बरकार रहा। मंगलवार को भी बादल छाए रहने का मौसम केंद्र ने बताया है। इसके कारण अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। रविवार के जैसे ही सोमवार को अधिकतम तापमान समान्य से 2 डिग्री अधिक 40.1 डिग्री और न्यूनतम समान्य से दो डिग्री अधिक 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवा का घेरा बना है। वहीं से द्रोणिका विदर्भ होते हुए मप्र तक जा रही है। इससे इंदौर में बादल दिखाई दे रहे हैं। इसके कारण दिन में तापमान ज्यादा नहीं बढ़ेगा लेकिन रात के तापमान में बढ़ोत्तरी दिखाई देगी। इस स्थिति के कारण मंगलवार को भी दिन का तापमान 39 से 40 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं तापमान में इस तरह की स्थिरता 14 अप्रैल तक बरकार रहेगी। इसके बाद दिन के तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी।

 

ये भी पढ़िए.... आहार जो रखें आपको गर्मियों में कुल