गर्मियों में सत्तू अमृत समान इसे खाने से बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

By
Font size: Decrease font Enlarge font
गर्मियों में सत्तू अमृत समान इसे खाने से बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

र्मी का मौसम चल रहा है। ऐसे में हमें अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना चाहिए। घर में रहते हुए भी और जरूरत पड़ने पर घर से बाहर जाते समय भी हमें विशेष सावधानी रखते हुए अपने खान-पान में गर्मी में पानी की कमी ना हो, शरीर का तापमान ठीक रहे आदि बातों का विशेष ख्याल रखना होता है। ऐसे तो कहते हैं कि गर्मी के दिनों में पानी की कमी ना हो इसलिए हमें अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए और तरल पदार्थ व फलों को अपने खानपान में शामिल करना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं सत्तू गर्मी के दिनों में अमृत के समान है। इसे सेवन करने से हमें कई फायदे होते हैं। उनमें से एक रोग प्रतिरोधक क्षमता सत्तू हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है क्योंकि उसमें अनेकों औषधिय गुण है और यह दवा के रूप में काम करता है। और आज अपने फायदों की वजह से आज सत्तू  देश में अपनी पहचान दर्ज करवा चुका है। और गर्मी के दिनों में सत्तू का सेवन देश के कई स्थानों पर विशेष तौर पर किया जाता है। तो आइए जानते हैं सत्तू खाने के फायदे...

  • सत्तू के औषधिय गुण भी बहुत है। चना और जौ जब साथ में मिलते हैं तो ये एक कंप्लीट डाइट की तरह काम करते हैं। खास कर गर्मी में।
  • सत्तू खाने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
  • सत्तू कैल्शियम, आयरन का भरपूर स्त्रोत है इसलिए जिन्हें एनिमिया है वह इसे जरूर खाएं।
  • सत्तू में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। यह फाइबर खाने को पचाने की प्रक्रिया को तेज कर पाचन दुरुस्त रखने में मदद करता है।
  • सत्तू में वे सभी जरूरी तत्व पाए जाते हैं जो संपूर्ण आहार के लिए जरूरी होते हैं। सत्तू को खाने या पीने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है, जिससे आसानी से वजन कम किया जा सकता है।
  • चने के सत्तू में बहुत से मिनरल्स जैसे आयरन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस आदि पाए जाते हैं जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करते हैं विशेषकर जब नींबू व नमक मिलाकर सत्तू का सेवन किया जाए।
  • जौ और चने से बनाया गया सत्तू डाइबिटीज में फायदेमंद है। यदि आप डाइबीटिज के मरीज हैं तो रोजाना इस सत्तू का प्रयोग आपके लिए फायदेमंद है।
  • सत्तू की तासीर ठंडी होती है, जिसकी वजह से गर्मियों में इसका सेवन करने से लू नहीं लगती। यह पेट को ठंडा रखने में भी मदद करता है, जिससे पेट से संबंधी कई बीमारियां दूर हो जाती हैं।
  • सत्तू का सेवन से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। खाली पेट सत्तू का सेवन करने से ज्यादा लाभ मिलता है।
  • शरीर में आयरन की कमी हो जाने पर एनीमिया की समस्या होती है। सत्तू इसे भी दूर करने की क्षमता रखता है, क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन होता है।
  • सत्तू में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो लिवर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी होती है। सत्तू के केवल आधे कप में 10 ग्राम प्रोटीन, 178 कैलोरी और 3 ग्राम फैट होता है।
  • ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए सत्तू का सेवन काफी लाभदायक होता है। इसके लिए सत्तू में नींबू, नमक, जीरा और पानी मिलाकर सेवन करना चाहिए।

चना सत्तू खाने से पहले कुछ बातों का रखें ध्यान

चने का सत्तू ज्यादा न खाएं बल्कि इसमें जौ मिला लें। क्योंकि चने का सत्तू गैस बनाता है। जिन्हें स्टोन है वह सत्तू खाने से बचें क्योंकि इसमें कैल्शियम काफी होता है। सत्तू को खाते समय बीच में पानी नहीं पीएं। खाने के बाद पानी पीएं। दिन में एक या दो बार से अधिक सत्तू बिलकुल न खाएं। सत्तू खाना आपके सेहत के लिए गर्मियों में वरदान होता है लेकिन इसे सर्दियों व बरसात में कम से कम खाना चाहिए।
डॉ. ए.के. द्विवेदी 
बी.एच.एम.एस., एम.डी. (होम्यो.), एफ.एच.सी.एच., लंदन (यू.के.),
पीएच.डी., एम.बी.ए., एम.ए. (योग)
ई-मेलः drakdindore@gmail.com